Sonbhadra News : बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा भारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में दी तहरीर
संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न होने से नाराज बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को बढौली चौराहे पर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

sonbhadra
4:26 PM, April 19, 2026
शांतनु कुमार
० प्रदर्शन में कालेज की छात्राओं के शामिल होने पर कांग्रेस ने जताया विरोध, जांच की मांग
सोनभद्र । संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न होने से नाराज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को बढौली चौराहे पर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
दरअसल बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा देश के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तस्वीर के साथ अभद्र एवं अमर्यादित हरकत किया गया था । जिसे लेकर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने अपने लेटर पैड पर शिकायती पत्र देते हुए कहा कि इस प्रकार की ओछी एवं असंवैधानिक राजनीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी 22 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में भाजपा सरकार के खिलाफ “शवयात्रा” निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र और राजनीतिक मर्यादा पर सीधा हमला बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने भाजपा महिला मोर्चा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि महिलाओं के नाम पर राजनीति करने वाला संगठन इस प्रकार की अमर्यादित हरकत कर समाज में गलत संदेश दे रहा है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर चिंता जताई कि उक्त प्रदर्शन में एक मेडिकल कॉलेज की छात्राएं अपने गणवेश में शामिल रहीं, जो अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने संबंधित शिक्षण संस्थान की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उचित कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में शहर अध्यक्ष हाजी फरीद, नि.प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार पासवान, पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केशरी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, शांति विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी, आरटीआई जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, रामेश्वर यादव, दयाशंकर पांडे, शारद पनिका, ज्यूत मौर्या, जितेंद्र पासवान, बेबी सिंह, ऊषा सिंह, आशीष सिंह, पंकज मिश्रा, बाबूलाल पनिका, जितेंद्र देव, कन्हैया पाण्डेय, नूरुद्दीन खान, मृदुल मिश्रा, राहुल सिंह, सेराज हुसैन, राजरूप शुक्ला, शेखर शरण सिंह, अमरेश देव पाण्डेय, सुनील मिश्रा, अर्जुन खरवार, लल्लू राम पांडे, पूनम पठारी, रोजनी, विशिष्ट कुमार चौबे, दिनेश यादव, रोहित जैसवाल, पिंटू चौबे, रोहित मिश्रा, दिनेश पासवान, सेराज अहमद, सूरज कुमार चंद्रवंशी,शीतला पटेल, रियाज खान, संजय तिवारी तथा अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।



