Sonbhadra News : भाजपाइयों ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे
आज नगर के चाचा नेहरू शहीद स्मारक उद्यान से स्वर्ण जयंती चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद.....

तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई.....
sonbhadra
7:14 PM, August 12, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज नगर के चाचा नेहरू शहीद स्मारक उद्यान से स्वर्ण जयंती चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्षा रूबी प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने स्वर्ण जयंती चौक पर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 79वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है। हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है। आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ (साल 2022) पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया था तब से यह हर साल होता है।"
महामंत्री पियूष त्रिपाठी ने कहा कि "इस मौके पर आजादी के जश्न को मनाने की तैयारी जोर शोर से पूरे देश में चल रही है। घर से बाहर निकलते ही सभी सड़के तिरंगे से पटी हुई हैं। आजादी के उत्सव के मौके पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ यानि कि 75वीं वर्षगांठ के मौके पर की गई थी, तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है।"
इसदौरान कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद अभिषेक गुप्ता, सह संयोजक नीरज विश्वकर्मा, नगर मंडल के प्रभारी परशुराम केसरी, पूर्व जिला मंत्री राज नारायण तिवारी, अजय मिश्रा, सुबोध अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रविंद्र केसरी, प्रकाश केसरी, राकेश मेहता, संदीप सिंह चंदेल, प्रिया सोनकर, रंजन पांडेय, रितु अग्रहरी व अन्य लोग मौजूद रहे।




