Sonbhadra News : सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज
चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने फेसबुक पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए किए गये पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए भाजपा के डाला क्षेत्र के मण्डल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया ह

sonbhadra
10:22 PM, October 14, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन/डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र में पुलिस ने फेसबुक पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए किए गये पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए भाजपा के डाला क्षेत्र के मण्डल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। ।
एडीशनल एसपी कालू सिंह ने सोमवार को बताया कि भाजपा के डाला क्षेत्र के मण्डल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा अपने फेसबुक पर दो दिन पहले धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए एक पोस्ट किया गया था। पुलिस विभाग को इसकी जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से मिला। मामला संज्ञान में आते ही चोपन थाने पर मनीष तिवारी द्वारा फेसबुक पर की गई टिप्पणी के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही हैं। धार्मिक सौहार्द या भ्रामक पोस्ट करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
आपको बतादें कि बहराइच में इन दिनों धार्मिक सौहार्द बहाल करने में सीएम खुद लगे हुए हैं और इसके लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश भी दे रहे हैं । ऐसे में बीजेपी के ही मंडल उपाध्यक्ष द्वारा इस तरह के पोस्ट के बाद पार्टी के अंदर भी नाराजगी देखी ज रही है । फिलहाल पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है ।




