Sonbhadra News : ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध - अजीत रावत
रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के नरैना गांव के चौहान बस्ती में इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार..

इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण करते सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत व अन्य....
sonbhadra
5:56 PM, March 12, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के नरैना गांव के चौहान बस्ती में इंटरलाकिंग कार्य का लोकार्पण किया गया ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि "हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। हमारा उद्देश्य लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और युवा विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। हम महिलाओं और युवाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसरों को प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि"इंटरलाकिंग जैसे छोटे-छोटे कार्य होने से रहवासियों को सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों की मांग पेयजल किल्लत को देखते हुए वाटर पम्प लगवाने का आश्वासन दिया।"
इस अवसर पर जेई श्याम धर, प्रिन्स सिंह, ग्राम प्रधान उषा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामलाल, धीरेन्द्र सिंह, हंसराज चौहान, राकेश चौहान, पार्वती देवी, मुन्नी राजकुमारी, और शांति देवी उपस्थित थे।



