Sonbhadra News : हर्षोल्लाह से मनाया गया संविधान निर्माता का जन्म दिवस
भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल के शक्ति केंद्र पटवध बूथ संख्या 265 पर आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई ।

डा0 भीमराव अंबेडकर की जयंती मानते लोग
sonbhadra
11:32 AM, April 14, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
संलखन (सोनभद्र) । भारतीय जनता पार्टी डाला मंडल के शक्ति केंद्र पटवध बूथ संख्या 265 पर आज संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई । इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष डाला दीपक दुबे सर्वप्रथम चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बाबा साहेब के चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि बाबा साहब भारत और भारतीयता के लिए अमूल्य धरोहर थे जिनके कुशल मार्गदर्शन में निर्मित संविधान से आज संपूर्ण देश में सबका साथ ,सबका विकास और शांति, सद्भाव सौहार्दपूर्ण माहौल कायम है। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बृजेश पांडे ग्राम प्रधान पुत्र विष्णु कांत शक्ति केंद्र संयोजक संत कुमार शुक्ला अशोक दुबे मुन्ना पांडे सोनू जायसवाल गोविंद हलवाई पप्पू अग्रहरी अजीत गुप्ता सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।



