Sonbhadra news : अटल आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को बिरला कार्बन रेणुकूट द्वारा किया गया मंछर दानी वितरण
कोटा ग्राम के गुरमुरा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को बिरला कार्बन रेणुकूट द्वारा मंछर दानी वितरण किया गया ।

sonbhadra
5:35 PM, November 3, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्) । कोटा ग्राम के गुरमुरा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को बिरला कार्बन रेणुकूट द्वारा मंछर दानी वितरण किया गया ।
सोमवार को कोटा ग्राम पंचायत के टोला गुरमुरा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय को गोद लेते हुए विघालय के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली गई जिसके उपरांत बिरला कार्बन रेणुकूट के सीएसआर के डाॅ ऐ के चौधरी और श्रीमती नवोरिला मुखर्जी के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को एक एक करके सैकड़ों मंछरदानी वितरण किया गया
इस दौरान प्रधानाचार्य बी के मंडल ,दिनेश प्रसाद जमाल अख्तर ज्ञान मूर्ति जेपी सिंह श्रीमती माधुरी सिंह सुधीर कुमार अटल विद्यालय अध्यापक उपस्थित रहे।




