Sonbhadra News : गड्ढे के कारणअनियंत्रित हुई बाइक,सवार महिला की गिरकर मौत
विंढमगंज थाना अंतर्गत ट्रेन पकड़ने हेतु रेलवे स्टेशन जाते समय घटित हुई घटना

सोनभद्र
12:45 PM, February 28, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। झारखंड राज्य के धुरकी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घघरी निवासी निकेश यादव अपनी मां लक्ष्मी देवी उम्र लगभग 53 वर्ष पत्नी उमेश प्रसाद यादव को निजी दोपहिया वाहन से विंढमगंज रेलवे स्टेशन पैसेंजर गाड़ी पकड़ने जा रहा था कि विंढमगंज में थाने से महज 500 मी दूर भारती इंटर कॉलेज के पास सड़क पर बने गड्ढे में वाहन अनियंत्रित हो जाने से सिर में गंभीर चोट आई।
तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना परिजनों के साथ-साथ थाना को भी दे दी गई है।




