Sonbhadra news : अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरा बाइक सवार युवक, घायल
एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया।

sonbhadra
9:31 PM, April 30, 2026
एम. शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। थाना चोपन क्षेत्र में वाराणसी–शक्तिनगर राजमार्ग पर चोरपनिया गांव के पास गुरुवार दोपहर एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार गोंड (26) निवासी कोटा, थाना चोपन, बाइक से डाला से गुरमुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे फिसलते हुए झाड़ियों में जा गिरा।
घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।



