Sonbhadra News : टीपर वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
चोपन थाना क्षेत्र के डाला स्थित वैष्णो मंदिर के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे तेज़ रफ्तार अनियंत्रित टीपर वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया ।

टीपर वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल
sonbhadra
3:33 PM, January 12, 2025
मंटू शर्मा/घनश्याम पाण्डेय (संवाददाता)
डाला (चोपन) । चोपन थाना क्षेत्र के डाला स्थित वैष्णो मंदिर के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे तेज़ रफ्तार अनियंत्रित टीपर वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया । जिससे युवक गंभीर अवस्था में रोड पर गिर गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मैच गईं और स्थानीय लोगों ने पुलिस सहित एम्बुलेंस को सूचना दी। आननफ़ानन में घायल युवक को सीएससी चोपन पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार युवक अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री डाला में सविंदा मज़दूर के रूप में कार्य करता है और ड्यूटी जाने के दौरान तेज़ गति से जा रहे टीपर की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो गया। वही घटना की सूचना परिजनों को दे दी गईं है। पुलिस ने घटना के बाद टीपर वाहन को आपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। अस्पताल में मौजूद डॉ अभय सिंह ने घटना की बाबत बताया अरविन्द श्रीवास्त (27) पुत्र सर्वनाथ श्रीवास्त निवासी गौरव नगर वैष्णो मंदिर पर टीपर हादसे के बाद घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। शरीर के कई अंगों में चोट लगी है। जिस वजह से प्राथमिक इलाज के बाद अरविन्द को हाईयर सेंटर जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां पर युवक का बेहतर इलाज हो सकेगा।




