Sonbhadra news : हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

sonbhadra
9:57 PM, October 20, 2026
एम. शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, परासपानी कोटा निवासी रवि कुमार (19), पुत्र देवशरण, पल्सर बाइक से डाला की ओर जा रहे थे। तेलगुड़वा चौराहे से करीब 300 मीटर दूर रेणुकूट की दिशा में पीछे से आए हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद भाग रहे हाईवा को राहगीरों और पुलिस की मदद से पकड़कर रोक लिया गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।




