Sonbhadra News : ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक-युवती घायल
चोपन थाना अंतर्गत बस कटवा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक पर सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों क़ो 108नं0 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी चोपन भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों...

sonbhadra
3:09 PM, December 22, 2024
घनश्याम पाण्डेय/मंटू शर्मा (संवाददाता)
चोपन । चोपन थाना अंतर्गत बस कटवा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक पर सवार युवक व युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों क़ो 108नं0 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी चोपन भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों क़ो जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार रविवार को डाला नई बस्ती थाना चोपन क्षेत्र के निवासीगण कमलेश कुमार (30 वर्ष) पुत्र स्व0 दीपचरण व अन्नपूर्णा उर्फ अन्नू (32वर्ष) पुत्री राम प्यारे एक बाइक पर सवार होकर डाला से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे थे और जैसे ही थाना चोपन क्षेत्र के सोन नदी पुल पार करने के बाद बसकटवा मोड़ के पास पहुँचे थे कि तभी पीछे से आ रही एक ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने बाइक सवार दोनों घायल युवक व युवती को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया। सीएचसी चोपन के चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर की स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।




