Sonbhadra News : पिकअप के धक्के से बाइक सवार तीन घायल
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां गांव के समीप पिकअप ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया । जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
4:22 PM, December 15, 2024
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । रविवार को जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां गांव के समीप पिकअप ने बाइक सवारों को धक्का मार दिया । जिससे बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये । सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिकअप ने बाइक से जा रहे गुलाब पुत्र रामसूना उम्र करीब 60 वर्ष, रामसूरत पुत्र बब्बल उम्र करीब 45 वर्ष एवं लीला पुत्री बलिराम उम्र करीब 45 वर्ष को जोरदार धक्का मार दिया । जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गये । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया । वहीं पिकअप को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है । समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों का उपचार जारी रहा ।




