Sonbhadra news : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

sonbhadra
8:17 AM, July 18, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, लोढ़ी रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, जड़गाखाड़ी कोटा निवासी 30 वर्षीय लाले पुत्र मोतीलाल बाइक से अपने घर से डाला की ओर काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान परासपानी और तेलगुड़वा मार्ग के बीच पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी चोपन ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल, लोढ़ी रेफर कर दिया।पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।




