Sonbhadra News : दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार बृद्ध घायल
थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने दूसरे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना स्थल पर जुटी भीड़
sonbhadra
7:55 PM, April 17, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के अग्रवाल मार्केट के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने दूसरे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिस पर सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को सड़क के किनारे लाकर लेटाया। इस दौरान एंबुलेंस को फोन कर सूचना फि गयी लेकिन काफी देर एंबुलेंस न आता देख लोगों ने निजी साधन से बाइक सवार घायल वृद्ध को सीएचसी चोपन पहुंचा। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद वृद्ध की नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में दूसरे बाइक सवार को चोट आई है। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी गईं। जिसके बाद पुलिस ने दोनो क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घायल 60 वार्षिय नंदलाल यादव चुनार जिले के रहने वाले है। स्थानीय लोगों ने वृद्ध के पास मिले मोबाइल पर परिजनों को घटना की बाबत सूचना दे दी । स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल बाइक सवार अपनी साइड से बाइक चला कर जा रहा था और अचानक तेजी से आ रही दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि एंबुलेंस का बहुत देर तक इंतजार किया गया कान से खून और आंख व पैर में गंभीर चोट लगने की वजह से घायल वृद्ध को अस्पताल भेजा गया।



