Sonbhadra News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल
निजी कंपनी के पार्किंग से हाईवे की तरफ आ रही एक भारी वाहन की चपेट में आ गए जिसमे बाइक सवार ओमप्रकाश गोंड पुत्र शिव प्रसाद गोंड निवासी परासपानी थाना चोपन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया ।
.jpg&w=3840&q=75)
sonbhadra
10:54 PM, February 13, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शहिद स्थल के आगे खनन बैरियर के पास स्थित वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग डिवाइडर कटींग के पास गुरुवार देर शाम ओबरा से काम कर घर जा रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को वही पास में निजी कंपनी के पार्किंग से हाईवे की तरफ आ रही एक भारी वाहन की चपेट में आ गए जिसमे बाइक सवार ओमप्रकाश गोंड पुत्र शिव प्रसाद गोंड निवासी परासपानी थाना चोपन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया ।मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना ऐम्बुलेंस व स्थानीय पुलिस को दी ।वहीं घटना में घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। और बाइक पर सवार दुसरा युवक गोपाल उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र सागर निवासी परास पानी बाल बाल बच गया। वहीं घटना में घायल कोटा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान बेटा बताया जा रहा है ।वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई जुटी।




