Sonbhadra News : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार शाम सीमेंट फैक्ट्री आवासीय परिसर के गेट के पास तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दीपक कुमार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

sonbhadra
7:36 PM, August 8, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला, (सोनभद्र)। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार शाम सीमेंट फैक्ट्री आवासीय परिसर के गेट के पास तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दीपक कुमार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और सुरक्षा कर्मियों ने घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि पिकअप चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।




