Sonbhadra News : सड़क किनारे पड़े राखड़ से टकराकर गिरे बाइक सवार, दो घायल
चोपन थाना के तेलगुड़वा क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अनियंत्रित होकर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे पड़े राखड़ से टकराते हुए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.....

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार.......
sonbhadra
7:03 AM, July 6, 2026
एम0 शर्मा (संवाददाता)
डाला। चोपन थाना के तेलगुड़वा क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अनियंत्रित होकर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे पड़े राखड़ से टकराते हुए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए ।
जानकारी मुताबिक बीती रात करीब नौ बजे चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी की तरफ से जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेलगुड़वा से करीब एक किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे पड़े राखड़ से टकराते हुए सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला बभनमरी निवासी कमला गोंड पुत्र रामप्रसाद और अर्जुन पुत्र गोकूल प्रसाद के रूप में हुई।
दोनों घायलों को सड़क पर लहू लुहान अवस्था में पड़ा देखकर राहगीरों ने डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दिया, राहगीरों के सहयोग से दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।




