Sonbhadra News : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल
किरबिल गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
10:09 AM, January 13, 2025
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम किरबिल गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार युवक संजय गोड़ (25) पुत्र भरत सिंह निवासी नवाटोला (बचरा) सड़क पर गिर पड़ा।उसी वक्त पीछे से आ रही अज्ञात बोलेरो युवक को रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठै सुनील(19) पुत्र बच्चा लाल व अनिल (21) पुत्र अम्बेलाल निवासी गण नवाटोला (बचरा) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी हेमंत सिंह व एस आई जितेंद्र सिंह ने घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां दोनों घायलों का उपचार जारी था।उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।बताया गया कि मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व ही म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह गांव में हुई थी। रविवार को युवक (मृतक) बाइक द्वारा अपने दो दोस्तों के साथ अपने ससुराल आया था और वहीं से अपने घर वापस जा रहा था कि किरबिल गांव के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया। वहीं हादसे के बाद पुलिस फरार बोलेरो की तलाश में जुट गई।




