Sonbhadra News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के समीप मंगलवार की देर रात हुए एक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई । वहीं सड़क पर चल रहे एक वृद्ध को गंभीर रूप से चिकित्सालय में दाखिल कराया गया ।
sonbhadra
3:58 PM, August 21, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के समीप मंगलवार की देर रात हुए एक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई । वहीं सड़क पर चल रहे एक वृद्ध को गंभीर रूप से चिकित्सालय में दाखिल कराया गया । जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि चाचा कॉलोनी निवासी सिकंदर पुत्र अशोक चौधरी उम्र 30 वर्ष अपने एक दोस्त के साथ बाइक से रेणुकूट से चाचा कॉलोनी की ओर आ रहा था इस दौरान सड़क के किनारे से जा रहे एक वृद्ध को धक्का मारते हुए बाइक गिर पड़ी जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। सड़क पर जा रहे वृद्ध सीताराम पुत्र देवचंद 55 वर्ष निवासी बराईडाँड़ थाना म्योरपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंचे समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने अपने साथियों के साथ सभी घायलों को हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सिकंदर को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे बाइक सवार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध सीताराम को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गये।




