Sonbhadra News : कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
थाना बभनी के नधीरा-बीजपुर मार्ग पर धरतीडाड़ गांव के समीप शनिवार को कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
5:21 PM, November 2, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र बभनी अन्तर्गत नधीरा-बीजपुर मार्ग पर धरतीडाड़ गांव के समीप शनिवार को कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया ।
मिली जानकारी के अनुसार आशीष दुबे (25) पुत्र देवकीनंदन दूबे निवासी ग्राम कोइली पोस्ट तरांवा थाना राबर्ट्सगंज में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। कंपनी के काम से शनिवार को बाइक द्वारा बकरीहवां गांव जा रहा था धरतीडांड़ गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही डिजायर कार ने धक्का मार दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डा० पल्लवी ने घायल को मृत लाया घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।उधर हादसे के बाद भाग रहे कार को बबनडीहा गांव के समीप ग्रामीणों ने पकड़ लिया जहां पुलिस ने वाहन और चालक को अपने कब्जे में ले लिया।




