Sonbhadra News : बाइक सवार डीसीएम ट्रक के चपेट आ जानें से घायल
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बाइक सवार डीसीएम ट्रक के चपेट आ जानें से घायल हो गया ।

sonbhadra
11:11 PM, March 18, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बाइक सवार डीसीएम ट्रक के चपेट आ जानें से घायल हो गया ।
मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को दोपहर हाथीनाला थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर बबुरी धरौल बांध विजयगण निवासी रंजीत कुमार उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र रूद्रप्रताप बाइक से हाथीनाला के तरफ बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था उसी दौरान अचानक से तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक पास लेना चाहीं तभी बाइक सवार अनियंत्रित होते हुए डीसीएम के पिछले चक्का के हिस्से टकराते हुए गिरकर घायल हो गया ।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 व हाथीनाला थाना की पुलिस ने क्षतिग्रस्त को कब्जे लेते हैं अग्रीम कार्यवाही में जुट गए।




