Sonbhadra News : नकाबपोश बदमाशों के हमले से घायल बाइक मैकेनिक की इलाज के दौरान मौत, मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार
राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग किनारे स्थित बाइक मरम्मत की दुकान पर बृहस्पतिवार की दोपहर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों के हमले में घायल बाइक मैकेनिक की आज सुबह वाराणसी.......

sonbhadra
12:51 PM, September 27, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग किनारे स्थित बाइक मरम्मत की दुकान पर बृहस्पतिवार की दोपहर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों के हमले में घायल बाइक मैकेनिक की आज सुबह वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामले में अब तक आठ बदमाशों की पहचान करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज थाने के उरमौरा में बृहस्पतिवार को नकाबपोश बदमाशों ने बाइक मिस्त्री पर हमला बोल दिया। तीन बाइक से आठ-नौ की संख्या में आए हमलावरों ने लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। हमले में बाइक मिस्त्री के सिर में गंभीर चोट आई थी। जिस पर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया था। कम्हारी निवासी राजू का पुत्र हिमांशु (20वर्ष) उरमौरा में बाइक मरम्मत का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को दिन में वह दुकान पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसी दौरान बाइक से 8-10 की संख्या में आए युवकों ने उस पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई है। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया। हमले में हिमांश लहूलुहान हो गया। आस-पास के लोग ज़ब तक दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचते तब तक हमलावर भागने लगे लेकिन स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। घायल हिमांशु को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया और आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि "घटना में शामिल 7-8 बदमाशों की सीसीटीवी के जरिए पहचान कर ली गई है। उसमें से मुख्य आरोपी अभिजीत गोस्वामी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मृतक की मां की तहरीर पर बृहस्पतिवार को ही राबर्ट्सगंज कोतवाली में केस दर्ज किया जा चुका है। शेष आरोपियों की भी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से ही आपस का विवाद था। कुछ दिनों पूर्व दोनों पक्षो भी उनके बीच मारपीट हो चुकी है। उन्होंने हमले में चाकू के इस्तेमाल से इंकार किया है।"




