Sonbhadra News : खड़ी ट्रक में बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार घायल
डाला बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार घायल हो गया ।

sonbhadra
12:11 AM, May 9, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । डाला बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें बाइक सवार घायल हो गया ।
मिली जानकारी मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे थाना चोपन के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्थल स्थित बस स्टैंड के पास तेलगुड़ावा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गई जिससे बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया ।
बताया जा रहा है कि ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजराज नगर निवासी विनोद कुमार (25) पुत्र रामजनक जो बाइक से तेलगुड़वा डाला चढ़ाई की तरफ से गजराज नगर ओबरा की तरफ जा रहा था कि डाला बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक में टकरा गया जिससे घायल हो गया । घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक को लेकर वहां से चला गया।
स्थानीय लोगों व स्थानीय पुलिस ने घायल बाइक सवार विनोद को उपचार के लिए डाला बाजार स्थित नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए ।




