Sonbhadra News : खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो युवकों की मौत
हांथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गाँव के समीप के पास रेनूकुट-डाला रोड पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में एक अनियंत्रित बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने...

sonbhadra
12:54 PM, July 23, 2025
एम0 शर्मा (संवाददाता)
डाला । हांथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गाँव के समीप के पास रेनूकुट-डाला रोड पर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में एक अनियंत्रित बाइक घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात्रि आठ बजे हथवानी गांव के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ी थी। शाम लगभग आठ बजे म्योरपुर के रनटोला गांव निवासी विशाल (25वर्ष) पुत्र तेजबली और संजय (16वर्ष) बाइक से म्योपुर से डाला की तरफ जा रहे थे कि पहले से सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। इस हादसे विशाल और संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस से युवकों के मौत की जानकरी मिली तो परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक सवार युवक घर से रेनुकुट मार्केट जाने तो बोल कर बाईक लेकर निकले थे। किन परिस्थितियों में हाथीनाला थाना के पास पहुंच कर ट्रक से टकरा गए, यह जाचोपरांत ही पता चल पाएगा।
हाथीनाला थाना प्रभारी भैया एस0पी0 सिंह ने बताया कि "दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई परिजन अभी तक थाने नही पहुंच सके है, परिजनो के आने के बाद ही पंचनामा की कार्यवाही होगी।"




