Sonbhadra News : अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक चालक गंभीर रुप घायल, रेफर
ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवनवा के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से हो गये ।

sonbhadra
2:47 PM, March 10, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगवनवा के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से हो गये । घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों के सहायता से घायल को उपचार के लिए चोपन अस्पताल भेजवाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गुंजन सिंह 25 वर्षीय पुत्र राजेंद्र प्रताप निवासी हाइडिल कॉलोनी चोपन व सचिन कुमार 17 वर्षीय पुत्र इंद्रेश कुमार निवासी हाइडिल कॉलोनी चोपन जो कि ओबरा से बाइक द्वारा चोपन जा रहे थे, जैसे ही बगवनवा के कि अज्ञात वाहन के टक्कर होने से दोनों घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस द्वारा चोपन अस्पताल भेजा गया डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



