Sonbhadra News : बाइक साइकिल की भिड़ंत, दो लोग घायल
सिन्दूरीया मार्ग पर सिन्दुरियाँ पुल के पास बाइक ने साइकिल सवार को सामने से टक्कर मार दी। साइकिल सवार बाल-बाल बच गई। बाइक चालक आकाश बुरी तरह घायल हो गए।

sonbhadra
12:04 PM, August 19, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । सिन्दूरीया मार्ग पर सिन्दुरियाँ पुल के पास बाइक ने साइकिल सवार को सामने से टक्कर मार दी। साइकिल सवार बाल-बाल बच गई। बाइक चालक आकाश बुरी तरह घायल हो गए।
चोपन थाना क्षेत्र के चोपन गांव निवासी साजन भारती उम्र लगभग 16 साल पुत्र पप्पू भारती ने बताया कि अपने बुआ के घर राखी बंधवाने के लिए जा रहा था। वहीं आकाश पुत्र साहनी उम्र 18 वर्ष मल्लाही टोला से अपने घर महालपुर के लिए जा रहा था इसी बीच विपरीत दिशा से साइकिल सवार सामने आने पर टक्कर हो गई ।
हादसे में साइकिल सवार तो बाल-बाल बच गई। हादसे में आकाश सड़क पर दूर जा गिरे । बाइक चालक घायल हो गए। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों ने घायलों को चोपन सीएचसी भेजा। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वही आकाश का ज्यादा गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला के लिए रेफर कर दिया गया।




