Sonbhadra News : बाइक और कार में आमने-सामने टक्कर तीन घायल
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी कस्बे में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
3:01 PM, November 2, 2024
राजेश कुमार (संवाददाता)
★ बभनी कस्बे में हुई घटना
बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी कस्बे में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर मुख्य कस्बे में बाइक और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार मुन्नी लाल 28 पुत्र लालदेव, रामदेव 60 पुत्र जग्गू तथा शोनसाह 50 पुत्र उजियार निवासी गण जौराही बभनी थाने की तरफ से अपने घर जौराही जा रहे थे। अम्बिकापुर की ओर से रेणुकूट की ओर जा रही कार से बभनी मुख्य कस्बे में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दूर जा गिरे जिसमें रामदेव का पैर टूटा और सिर पर गहरी चोट आई है,वही शोनसाह के सीने पर गंभीर चोट आई है तथा मुन्नी लाल को पैर और सीने पर चोटें आई हैं। डाक्टर फिरोज आबेदीन ने रामदेव और शोनसाह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।




