Sonbhadra News : बाइक और कार की टक्कर, बाइक सवार दो घायल
डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बाड़ी स्थित भारत पेट्रोल टंकी के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक खड़ी कार से बाइक टकराई जिसमें दो युवक गंभीर घायल हो गए।

sonbhadra
10:33 PM, May 29, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बाड़ी स्थित भारत पेट्रोल टंकी के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक खड़ी कार से बाइक टकराई जिसमें दो युवक गंभीर घायल हो गए।
अज्ञात कार में तेज रफ्तार बाइक सवार पीछे से जा भिड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए चोपन अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। बताया जा रहा है बाइक पर सवार घायल व्यक्ति की पहचान पिंटू यादव पुत्र बचाऊ यादव निवासी चकडी ओबरा और राजकुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी रेक्शहवा के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची डाला पुलिस ने 112 नंबर पीआरबी से चोपन अस्पताल भिजवाया गया । जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।




