Sonbhadra News : बीजपुर साइबर टीम ने फ्राड हुआ 53 सौ रुपये पीड़ित के मूल खाते में वापस कराया
चन्द्र प्रकाश पुत्र भोलानाथ नि0 ग्राम नेमना थाना बीजपुर के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर स्कैनर भेज कर 5300/- रुपये की धनराशि ठग ली गयी थी,

sonbhadra
7:27 PM, June 18, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। चन्द्र प्रकाश पुत्र भोलानाथ नि0 ग्राम नेमना थाना बीजपुर के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर स्कैनर भेज कर 5300/- रुपये की धनराशि ठग ली गयी थी, जिसके बाद पीड़ित ने हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करके आनलाईन शिकायत दर्ज करायी ।
बीजपुर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि के संबंध में जाँच कर उक्त फ्रॉड राशि को होल्ड करा दी गयी NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को MRM पोर्टल से रिफण्ड मनी रेक्वेस्ट भेज कर संबंधित बैंक को भेज देने पर आवेदक की फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 5300/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया ।




