Sonbhadra News : सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता, 3 करोड़ 10 लाख का गांजा बरामद, दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
पुलिस टीम को चेकिंग करता देखकर कंटेनर चालक द्वारा पुलिया से पहले ही वाहन खड़ा कर दिया गया तथा वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र । सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाये जा रहे"ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना शाहगंज पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना शाहगंज पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम जैत से कुछ पहले एक संदिग्ध कंटेनर को चेक करने हेतु रोकने का प्रयास किया गया, जो कंटेनर लेकर भाग गया है तथा शाहगंज की ओर जा रहा है।
उक्त सूचना पर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर से आगे पुलिया के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम को चेकिंग करता देखकर कंटेनर चालक द्वारा पुलिया से पहले ही वाहन खड़ा कर दिया गया तथा वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया गया। इसी दौरान पीछे से रॉबर्ट्सगंज की तरफ से एसओजी प्रभारी मय हमराह मौके पर आ गए। कंटेनर से कुछ दूरी पर नहर के भीटे पर भाग रहे दोनों व्यक्तियों को धरदबोचा गया।
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिलीप कुमार देहुरी एवं संतोष कुमार साहू बताया। कंटेनर वाहन की तलाशी ली गई तो कंटेनर का डाला पीछे से खाली दिखाई दिया, किंतु आगे की तरफ लगभग दो खाने लोहे की चदर को वेल्डिंग कर विशेष केबिन बनाई गई थी। पकड़े गए व्यक्तियों में से दिलीप कुमार देहुरी की निशानदेही पर ट्रक के विशेष केबिन को खुलवाकर देखा गया तो उसमें से कुल 6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-101/2026, धारा 8/20/27/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को धारा 60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूछताछ में बताया कि ओडिशा के रहने वाले हैं तथा कटक, ओडिशा के रहने वाले एक व्यक्ति के लिए गांजा परिवहन का कार्य करते हैं। अभियुक्तों के अनुसार उसी व्यक्ति द्वारा कंटेनर वाहन में विशेष केबिन तैयार कराकर उसमें गांजा लोड कराया गया था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि उक्त गांजा को मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति को पहुंचाया जाना था।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. दिलीप कुमार देहुरी पुत्र नबकिशोर देहुरी, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी सरखिया, पोस्ट कांकड़पाल, थाना ढेंकनाल सदर, जनपद ढेंकनाल, उड़ीसा।
2. संतोष कुमार साहू पुत्र सदानन्द साहू, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी महुलपाल, थाना भुवन, जनपद ढेंकनाल, उड़ीसा।
सम्बंधित खबर