Sonbhadra News : रामपुर बरकोनिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 17 राशि गोवंश किया बरामद, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा 17 राशि गोवंश बरामद करते हुए 5 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
5:29 PM, November 28, 2025
सोनभद्र। थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को समय 11:10 बजे थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा 17 राशि गोवंश बरामद करते हुए एक अभियुक्त शौकत अली पुत्र स्व. सहाबुद्दीन, निवासी हरभोग, थाना अधौरा, जनपद भभुआ (बिहार), उम्र करीब 40 वर्ष को मौके पर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0 93/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।




