सोनभद्र । इन दिनों नकली कफ सिरप का मामला विधान सभा में भी जोर-शोर से चल रहा है। इधर सोनभद्र पुलिस भी लगातार इस मामले में नये-नये खुलासे कर रही है। एसआईटी सोनभद्र की जांच से शुभम जायसवाल एवं भोला प्रसाद का शैली ट्रेडर्स रांची, झारखण्ड के गोदाम का लाइसेंस एवं ड्रग लाइसेंस दोनों फर्जी निकल गया।औषधि विभाग रांची, झारखण्ड से प्राप्त करने के लिए गोदाम का किराएदारी, अनुभव प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर प्रेषित किया गया था जो फर्जी पाया गया । एसआईटी सोनभद्र द्वारा मांगी गई सूचना के परिप्रेक्ष्य में सहायक निदेशक, रांची-झारखण्ड द्वारा थाना धुर्वा (हटिया) रांची झारखण्ड पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है कि शैली ट्रेड्रर्स के द्वारा गोदाम एवं ड्रग लाइसेंस औषधि विभाग रांची झारखण्ड से तथ्यों को छुपाकर धोखे में रखकर प्राप्त किया गया है ।