इंस्पेक्टर क्राइम शेषनाथ पाल ने बताया कि वादी मुकदमा राजेंद्र कुमार पुत्र रामनरेश निवासी बहुअरा बंगला , थाना राबर्ट्सगंज , सोनभद्र ने विशेष न्यायाधीश एस सी / एस टी एक्ट सोनभद्र की अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया था l उक्त पत्र में वादी ने आरोप लगाया कि उसने नवरात्रि में देवी जागरण के लिए 18 अप्रैल 2024 को भोजपुरी आर्टिस्ट के संयोजक विकाश कुमार पुत्र गणेश पोद्दार निवासी पटना कॉर्कटेक लाज , घाटसालों,ईस्ट सिंघोनमसिमडेगा , झारखंड के माध्यम से रात्रि जागरण हेतु आर्टिस्ट ग्रुप बुक किया था l आरोपी विकाश ने आश्वस्त किया था कि उक्त कार्य क्रम में भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह निवासी ईस्ट सिंघोनमसिमडेगा, झारखंड सम्मिलित होंगी l कार्यक्रम के लिए दोनों पक्षों द्वारा कुल राशि 200000/ देने की बात तय हुई जिसमें से आरोपी विकाश को वादी ने अपने भतीजे के खाते से 170000/ रुपया हस्तांतरित करवा दिया था जबकि शेष भुगतान कार्यक्रम संपन्न होने के बाद देना था l