Sonbhadra News : भारतीय किसान संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एडीओ आइएसबी को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
किसानों ने खाद, बिजली की मांग व अत्यधिक वर्षा से किसानों के धान, टमाटर एवं मिर्च की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।

sonbhadra
5:53 PM, September 9, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह पटेल की अगुवाई में मंगलवार को किसानों ने खाद, बिजली की मांग व अत्यधिक वर्षा से किसानों के धान, टमाटर एवं मिर्च की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि ए0डी0ओ0आईएसबी को सौंपा। किसानों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन में धान की फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उपलब्ध कराने और गेहूं की बुवाई के लिए पहले से व्यवस्था करने, क्षेत्र की नहरो एवं झालो के मरम्मत करने,धान के उत्पादन को देखते हुए खरीद का लक्ष्य बढ़ाने, किसानों को 18 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने एवं अत्यधिक वर्षा से धान, टमाटर व मिर्च की खेती को
हुए नुकसान का आकलन करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। उक्त अवसर पर रमेश प्रसाद, रणजीत मौर्य, जय प्रकाश, पवन कुमार, आलोक, पारस, अजय मौर्य, राजेश सिंह, समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।




