Sonbhadra News : नवें दिन माँ सिद्धिदात्री के पूजन -हवन के साथ भंडारे का हुआ आयोजन
नवरात्रि के नवें दिन माता रानी के सिद्धिदात्री स्वरूप के पूजन-अर्चन के साथ भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

सोनभद्र
7:33 PM, October 11, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में चल रहे नवरात्र के नवें दिन क्षेत्र के बिभिन्न प्रमुख स्थानों पर पंडालों में मातारानी की नवें स्वरूप के पूजन के बाद हवन का कार्यक्रम हुआ। नवरात्र के नवें दिन मातारानी के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा अर्चना की गयी।मातारानी का यह महालक्ष्मी का ही स्वरूप है। क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर माता रानी की प्रतिमा की पूजन अर्चन के बाद सर्वप्रथम नौं कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे की सुरुआत की।
शनिचर बाजार स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के उदय शर्मा, नन्दलाल गुप्ता, मुलायम यादव, मनोज कुमार,अरुण गुप्ता,नीरज गुप्ता अपने सहयोगियों के साथ भंडारे को सफल बनाने में लगे रहे।
स्टेशन रोड स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।प्रसाद पाने वाले भक्तों का तांता लगा रहा।
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष व ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल,शेकरार अहमद,गौरी शंकर,भगवान दास,दिलीप कुमार, जोगेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
क्या है मान्यता-
माँ सिद्धिदात्रि की पूजा नौंवे दिन की जाती है। ये देवी सर्व सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी हैं। उपासक या भक्त पर इनकी कृपा से कठिन से कठिन कार्य भी चुटकी में संभव हो जाते हैं। हिमाचल के नंदापर्वत पर इनका प्रसिद्ध तीर्थ है।




