Sonbhadra News : सावधान! खेलते समय फ़टी मोबाइल की बैटरी, 8 वर्षीय बच्चा जख़्मी
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रौप गाँव में खेलते समय मोबाइल की बैटरी फटने से एक 8 वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है। बैटरी में जोरदार ब्लास्ट से बच्चे के हाँथ और जांघों पर गंभीर चोट आई है।

सोनभद्र
9:32 AM, August 12, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रौप गाँव में खेलते समय मोबाइल की बैटरी फटने से एक 8 वर्षीय बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है। बैटरी में जोरदार ब्लास्ट से बच्चे के हाँथ और जांघों पर गंभीर चोट आई है। बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार की दोपहर रौप गांव निवासी सत्यम (8वर्ष) पुत्र श्याम बिहारी मोबाइल की खराब बैटरी से जमीन पर खेल रहा है और बैटरी पर लगी काली परत को हटाने के बाद सफेद परत को हटा रहा था तभी तेज आवाज के बैटरी ब्लास्ट हो गयी। जिससे सत्यम गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। सत्यम की दोनों जाँघों पर 6इंच लम्बा-चौड़ा और 1.5 इंच गहरा घाव बन गया है। घटना के वक्त घटना के वक्त घर के लोग कुछ दूरी पर बैठे थे। पुत्र को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देख परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने तथा मौके पर सर्जन उपलब्ध न होने के कारण चिकित्सक ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, हालांकि परिजनों ने गरीबी का हवाला देते हुए उसे वाराणसी ले जा पाने में असमर्थता जाहिर किया। जिसके बाद उसका उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है।
परिजनों ने बताया कि सत्यम जब भी किसी मोबाइल की खराब बैटरी को पाता, तो उससे कभी छोटी लाइट जलाने का प्रयास करता तो कभी उसे पिन लगाकर चार्ज भी करता था। इस बीच रविवार को कहीं से उसे किसी एक कंपनी के कीपैड मोबाइल की एक खराब बैटरी मिल गई। दोपहर में वह उसी से खेल रहा था तभी यह हादसा हो गया।




