रैपर हितेश्वर का छठ गीत ‘जय छठी मईया’ रिलीज, भक्ति और लोकआस्था को समर्पित है गीत
सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नया भक्तिमय गीत ‘जय छठी मईया’ रिलीज किया गया है।

lakhimpur
6:53 PM, October 29, 2026
कुलदीप चौरसिया
★ अभिषेक ग़ज़न की प्रस्तुति में तैयार गीत को रैपर हितेश्वर ने दी आवाज, संगीत अनिल पाजी का
लखीमपुर खीरी। लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नया भक्तिमय गीत ‘जय छठी मईया’ रिलीज किया गया है। छठी मईया की महिमा और पर्व की धार्मिक भावनाओं को समर्पित इस गीत के माध्यम से श्रद्धालुओं की आस्था को संगीत के जरिए प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
अभिषेक ग़ज़न की प्रस्तुति में तैयार इस गीत को रैपर हितेश्वर ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल अभिषेक ग़ज़न ने लिखे हैं, जबकि संगीत अनिल पाजी ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन चंदन चौबे ने किया है। गीत के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) कुलदीप कुमार चौरसिया संभाल रहे हैं।
छठ पर्व बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य तथा छठी मईया की उपासना करते हैं। घाटों पर अर्घ्य देने, पारंपरिक लोकगीत गाने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने की परंपरा इस पर्व को विशेष बनाती है।
‘जय छठी मईया’ गीत में इसी धार्मिक वातावरण और भक्तिभाव को संगीत के माध्यम से सामने लाने की कोशिश की गई है। गीत का पोस्टर भी छठ पूजा के पारंपरिक दृश्य, सूर्य उपासना और छठी मईया की भव्य छवि के साथ तैयार किया गया है।
गीत से जुड़ी टीम को उम्मीद है कि छठ महापर्व के अवसर पर यह प्रस्तुति श्रोताओं तक पहुंचेगी और उन्हें पर्व की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर देगी।




