Sonbhadra News : लकड़ी लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला
आज दोपहर सुकृत जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह जख़्मी हो गई। आस-पास के महिलाओं के शोर मचाने पर भालू जंगल की तरफ भाग निकला। पर पहुँची एम्बुलेंस ने.....

भालू के हमले में घायल महिला.....
sonbhadra
10:02 PM, October 5, 2025
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर । आज दोपहर सुकृत जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे महिला बुरी तरह जख़्मी हो गई। आस-पास के महिलाओं के शोर मचाने पर भालू जंगल की तरफ भाग निकला। पर पहुँची एम्बुलेंस ने घायल महिला को मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुकृत जंगल में वानू बानो नामक 52 वर्षीय महिला पर जंगल में लकड़ी बीनते समय एक भालू ने हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के चीखने-चिल्लाने पर अन्य महिलाओं ने शोर मचाकर भालू को भगाया। बस्ती के पास भालू के आगमन से ग्रामीण खौफजदा हैं, उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने की मांग की है।




