Sonbhadra News : वीबी जी राम जी योजना का बीडीओ ने जनचौपाल लगाकर किया शुभारंभ
मनरेगा योजना अब बदल कर विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) कर दिया गया है, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से लागू हो गई है।

sonbhadra
7:16 PM, July 2, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । मनरेगा योजना अब बदल कर विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी ) कर दिया गया है, जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से लागू हो गई है, जिस योजना में श्रमिकों के लिए मनरेगा से तमाम सुविधाएं बेहतर किया गया है गुरुवार को विकास खण्ड कोन के दुरुह क्षेत्र ग्राम पंचायत ब्रहमोरी में श्रमिकों के साथ जनचौपाल लगाकर खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे ने वीबी जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा मजदूरों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने व गांवों की विकास के लिए योजना बनाई गई है जिसमें अब श्रमिकों को 252 के बदले 300 रु प्रतिदिन की मजदूरी के साथ 125 दिन की रोजगार देने की गारंटी है, इसके अलावा मजदूरों को समय से प्रत्येक सप्ताह मजदूरी दिया जायेगा जिससे अब मजदूरों का पहले से ज्यादा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, जिसका प्रचार प्रसार किया गया, इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, तकनीकी सहायक विजय गुप्ता, रोजगार सेवक लल्लू प्रसाद समेत सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।




