Sonbhadra News : नवोदय में चयनित छात्रों का बीडीओ व बीईओ ने किया सम्मानित
ग्रामीण क्षेत्र कोन में स्थित विशाल इंग्लिश एकेडमी के कक्षा 5 में पढ़ने वाले दो छात्रों का नवोदय प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 में नामांकन के लिए चयन होने हर्ष जताते हुए सम्मानित किया ।

sonbhadra
7:12 PM, March 18, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० विशाल इंग्लिश एकेडमी के दो छात्रों का चयन
कोन (सोनभद्र)। ग्रामीण क्षेत्र कोन में स्थित विशाल इंग्लिश एकेडमी के कक्षा 5 में पढ़ने वाले अंश कुमार गुप्ता व आरुष कुमार, दोनों छात्रों का नवोदय प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 में नामांकन के लिए चयन होने हर्ष जताते हुए सम्मानित किया । इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी डा जीतेन्द्र नाथ दुबे व बीईओ विश्वजीत कुमार समेत विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने बच्चों को मुंह मीठा कराते हुए पुरस्कृत किया। सम्मान समारोह में आये द्वय अधिकारी ने कहा कि इस सफलता पर बच्चों के साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों का श्रेय है हम सभी इन बच्चों का उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं कि आगे भी इसी प्रकार लग्न से पढ़ाई कर उच्च स्तर पहुंचे। विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि हर वर्ष विशाल इंग्लिश एकेडमी से दो से तीन बच्चों का नवोदय में चयन पिछले एक दशक से चला आ रहा है जिसका श्रेय अविभावकों व शिक्षकों को जाता है। उक्त विद्यालय में बच्चों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है जिसका नतीजा है कि प्रत्येक वर्ष उक्त स्कूल से चयन होने का सिलसिला जारी है।इस मौके पर द्वय अधिकारी के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता समेत विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।



