Sonbhadra news : सैकड़ों दीयों से जगमगाया बाराडाड़ WTP, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत नगवां ब्लॉक के बाराडाड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) परिसर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

sonbhadra
11:39 AM, September 18, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत नगवां ब्लॉक के बाराडाड़ स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) परिसर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह ने कहा कि हर घर नल योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रयास महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बाराडाड़ स्थित WTP पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई। उनके अनुसार, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लक्षन देव खरवार, महेश खरवार, मनोज जायसवाल, देवी सिंह, महेश पटेल, तहयुवर अंसारी, विनय पटेल, बंधु सिंह, बालेश्वर पासवान, बिन्दु खरवार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




