Sonbhadra News : पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों किया प्रदर्शन, बैंकों में काम-काज रहा ठप
फाइव डे वीक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वाधान में जिले भर के बैंककर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल के प्रदर्शन किया, इससे जिले भर में बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा। हड़ताल के कारण..

स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करते बैंककर्मी.....
sonbhadra
10:16 PM, January 27, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । फाइव डे वीक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वाधान में जिले भर के बैंककर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल के प्रदर्शन किया, इससे जिले भर में बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा। हड़ताल के कारण करोड़ों का लेन-देन प्रभावित हुआ। ग्राहकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आज सुबह बैंक खुलते ही सभी कर्मचारी अपने-अपने शाखा पहुंचे, लेकिन काम-काज बंद रखते हुए प्रदर्शन किया। सभी शाखा के कर्मी एसबीआई मुख्य शाखा, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक व यूनियन बैंक सहित अन्य शाखा के समक्ष जुटे और वहां से स्वर्ण जयंती चौक पहुंच प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शकारियों ने कहा कि "बैंककर्मियों की पुरानी मांगें सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग को शीघ्र लागू करना होगा, क्योंकि आइबीए की ओर से पहले ही इसपर सहमति दे दी गयी है। बैंक कर्मचारी पहले से ही अत्यधिक कार्यभार और दबाव में कार्य कर रहे हैं, ऐसे में पांच दिवसीय बैंकिंग एक लंबे समय से लंबित और न्यायसंगत मांग है। अगर जल्द इस मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो फिर से बैंककर्मी हड़लात करेंगे।"
जानकारी के अनुसार, मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ आइबीए और बैंक यूनियनों के बीच हुए वेतन समझौते में शामिल पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के कार्यान्वयन की मांग को लेकर की गयी। समझौते के अनुसार, सभी शनिवार को अवकाश किये जाने थे, लेकिन वर्तमान में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश है। कर्मियों का कहना है कि बिना साप्ताहिक कार्य घंटों में कटौती किये पांच दिवसीय बैंकिंग लागू किया जाए।
प्रदर्शन में अध्यक्ष राजीव रंजन, उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, सचिव मुकेश कुमार, सारंग देव सिंह, राम सिंह, प्रियंका सिंह, गायत्री राव, प्रसून सिंह, नीरज कुमार, रीकेश, रेखा, अजय, मुकेश, सुजीत, अविनाश, दीपेश त्रिपाठी, महेश, रामजी, राजेश, लालिमा, विकास, पूजा सहित बड़ी संख्या में बैंककर्मी शामिल रहे।




