मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के चलते होरमुज जलडमरू मध्य में उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम ने मंगलवार को जिले के सभी डीजल, पेट्रोल रिटेल आउटलेट एवं गैस एजेंसियों के संचालको को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। किसी भी हाल में शून्य स्टाक नहीं दिखाएंगे।अंतराष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न परिस्थितियों की आड़ में किसी भी रिटेल आउटलेट/पेट्रोल पम्प के संचालक एवं गैस एजेन्सियों के संचालकों की ओर से डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी गैस का जमाखोरी नहीं करेंगे। कहा कि ऐसी शिकायत आई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक एवं मात्रा से कम पेट्रोलियम उत्पाद की बिक्री न किया जाए। उन्होंने जिले में तेल कम्पनियों आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, रिलायंस, नायरा के क्षेत्रीय समन्वयकों को निर्देश दिया है कि वे इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।