चोपन (सोनभद्र) । गुरुवार को नगर के गौरव नगर स्थित ईदगाह पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और भाईचारे के साथ अदा की गई। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक परिधान में ईदगाह पहुंचने लगे। समय पर इमाम साहब की अगुवाई में नमाज अदा की गई, जिसके बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी गई। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, वे नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और पर्व की रौनक में शामिल हुए। बकरीद के मौके पर कुर्बानी का सिलसिला भी पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान ईदगाह के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई असुविधा न हो। नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई और पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। बकरीद के इस पावन पर्व पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने मुस्लिम समुदाय को बधाई दी और आपसी एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली,अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह, थाना कस्बा इंचार्ज राम ज्ञान यादव,जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद,नाजीम खान, सेक्रेटरी महफूज़ आरीफ,हाजी वकील अहमद,हाजी ग्यासुद्दीन, रिजवान अहमद, सभासद सलीम कुरैशी, नजमुद्दीन इदरिशी,अतहर कुरैशी, निसार अंसारी,एजाज अंसारी,भाईजान,इमरान कुरैशी, सलमान कुरैशी इत्यादि मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।