Sonbhadra News : गांधी जयन्ती के अवसर पर शिवाजी मिनी स्टेडियम मे हुआ बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
गांधी जयंती के अवसर पर रॉबर्टसगंज के शिवाजी मिनी स्टेडियम में आज बैडमिंटन का मैच खेला गया।

sonbhadra
7:36 PM, October 3, 2024
विनोद धर (संवाददाता)
सोनभद्र । गांधी जयंती के अवसर पर रॉबर्टसगंज के शिवाजी मिनी स्टेडियम में आज बैडमिंटन का मैच खेला गया। जिसमें जूनियर सिंगल्स फाइनल जो विशेष व शिवाशं के बीज तथा सीनियर डबल्स फाइनल (सुमित सिंह , सानिध्य व अतुल पाठक, शुभम जायसवाल) और सीनियर सिंगल्स फाइनल सुमित सिंह व शुभम जायसवाल ) का मैच खेला गया। यह मैच नॉकआउट में खेला गया जो 15-15 मैच के सेट में खेला गया। जिसमें स्टेडियम मे नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की आपसी प्रतिस्पर्धा के तहत खेल को आगे और खेल की गुणवत्ता को और निखारने के उद्देश्य से मैच कराया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि साजिद अली (जिला ओलंपिक संघ के सचिव), राजेश द्विवेदी (सोनभद्र बैडमिंटन संघ के सचिव), कृष्ण मुरारी गुप्ता (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व जिला महामंत्री भाजपा) उपस्थित थे। इन मैचों की प्रतिस्पर्धा में डब्बल्स मे अतुल पाठक व शुभम की जोडी़ ने सुमित सानिध्य को पराजित किया तो सिंगल्स मे सुमित को पराजित करते 2-0 से शुभम ने मैच को जीत लिया।
इस प्रतियोगिता के दौरान इन्दु सिंह, महेंद्र कुमार सिह, शुभम चौधरी, सुजीत गौड, राकेश शुक्ल, अजय, अंकित जायसवाल, प्रशांत जैन, सुशील विश्वकर्मा यश, लकी, शुभम केशरी, रवि कुमार सिंह महमूद आलम सत्य प्रकाश रत्नेश कमल नयन दुबे कृष्णा जायसवाल उर्फ मैजिक अंकित जायसवाल एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
यह मैच पूरी तरह से कामाख्या इंटरप्राइजेज (स्पोर्ट्स शॉप) के द्वारा स्पॉन्सर्ड रहा।




