Sonbhadra News : अमवार सामुदायिक शौचालय का खस्ता हाल, मरम्मत का इंतजार
अमवार श्रीरामलीला मैदान में स्थित सामुदायिक शौचालय का ताला तो खोल दिया गया है लेकिन शौचालय की हालत अब भी बदहाल बनी हुई है।

sonbhadra
5:16 PM, January 11, 2026
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के अमवार श्रीरामलीला मैदान में स्थित सामुदायिक शौचालय का ताला तो खोल दिया गया है लेकिन शौचालय की हालत अब भी बदहाल बनी हुई है। पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई और जरूरी मरम्मत न होने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
शौचालय के कई हिस्से खराब पड़े हैं, जिससे उपयोग में दिक्कत हो रही है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अब भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों रामचन्द्र, धर्मेन्द्र,विनय जयसवाल, संतोष यादव ने कहना है कि ताला खुलने के बाद भी यदि मरम्मत और नियमित रखरखाव नहीं हुआ, तो शौचालय बेकार ही साबित होगा। शौचालय गंदगी से जाम है, पानी, बिजली की कोई व्यवस्था नही है, शौचालय से नल गायब है | मरम्मत के लिए कई बार शिकायत किया गया लेकिन कोई सुनने वाला नही है|
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से जल्द मरम्मत कराकर शौचालय को सुचारु रूप से चालू कराने की मांग की है। जब इस विषय पर जानकारी के लिए सेक्रेटरी को फोन किया गया तो फोन रिसीव नही हुआ|




