Sonbhadra News : देवरी में गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न
विकास खंड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के सचिवालय परिसर में शुक्रवार को जन चौपाल के साथ गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

sonbhadra
9:29 PM, February 27, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । विकास खंड म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी के सचिवालय परिसर में शुक्रवार को जन चौपाल के साथ गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ रहे। उन्होंने जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नौनिहालों के स्वास्थ्य व पोषण पर विशेष ध्यान देने की बात कही।इस दौरान गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को आशीर्वाद देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान देवरी भोला, सचिन, राम बहादुर, अवधेश, डॉक्टर रामावतार, रवि सोनी, पंचायत मित्र सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।



