Sonbhadra News : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर उत्थान समिति का हुआ गठन
बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती व शोभायात्रा निकालने को लेकर सोमवार को पंचायत भवन बरवाडीह में नव युवकों ने बैठक कर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर उत्थान समिति का गठन किया गया |

sonbhadra
5:46 PM, March 2, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० शोभायात्रा व जयंती मनाने को लेकर बनी रणनीति - प्रदीप
कोन (सोनभद्र) | बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती व शोभायात्रा निकालने को लेकर सोमवार को पंचायत भवन बरवाडीह में नव युवकों ने बैठक कर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर उत्थान समिति का गठन किया गया | बैठक में रामगढ़, निगाई, नौडीहा, खेमपुर समेत आधा दर्जन गांवों के अम्बेडकर वादी युवकों ने भाग लिया, बैठक में सर्वसम्मति से एंड. प्रदीप कन्नौजिया को समिति का अध्यक्ष, बखोरी राम, विमलेश यादव, विकलेश कुमार भारती, नवीन कुमार को संरक्षक, सिकंदर कन्नौजिया को महामंत्री, रमेश कुमार, संजय कुमार कोषाध्यक्ष समेत दर्जनों पदाधिकारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया, नव चयनित अध्यक्ष प्रदीप कुमार कन्नौजिया ने बताया , आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब का जन्मदिन रामगढ़ में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया जायेगा, इसके अलावा आये दिन अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति तोड़ने की खबर मिलती है जिसके लिए समिति द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का काम करेगी। बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



