Sonbhadra News : आयुष्मान दिवस पर 10 बुजुर्गों को वितरण किया गया आयुष्मान वय वंदना कार्ड
मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद उपस्थित रहे। इस दौरान आयुष्मान...

sonbhadra
12:51 AM, September 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे एवं नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद उपस्थित रहे। इस दौरान आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जनमानस को जागरूक किया गया साथ ही 70 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु के 10 लाभार्थी बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण किया गया।
कार्यक्रम में 5 लाभार्थी 49 वर्षीय शिवपूजन सिंह का ₹49500, 65 वर्षीय श्रीवंती ₹91200, 70 वर्षीय जर्नादन ₹32000, 60 वर्षीय राजेन्द्र ₹35000, 72 वर्षीय लीलावती ₹28000 जो आयुष्मान भारत योजना से लाभ प्राप्त कर चुके है, को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 बी0 सागर, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ0 एस0के0 सिंह, डॉ0 गणेश प्रसाद चिकित्सक एनसीडी, रजत मिश्रा डीजीएम, जीतेन्द्र सिंह कुशवाहा डीएएसएम आयुष्मान भारत उपस्थित रहे।




