Sonbhadra News : नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ आयुष्मान स्वास्थ्य पखावाड़े का आयोजन
आज रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भारत सरकार योजना के तहत आयुष्मान भारत पखावाड़े का आयोजन किया गया। आज आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मेले का उद्देश्य शहरी...

sonbhadra
11:12 PM, September 23, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज रॉबर्ट्सगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भारत सरकार योजना के तहत आयुष्मान भारत पखावाड़े का आयोजन किया गया। आज आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मेले का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों को सरल, सुलभ और निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने किया।
इस दौरान आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को जहाँ आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया, वहीं 6 नए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया साथ ही मरीजों के हाईपरटेंशन एवं डायबिटीज की भी जाँच की गई।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के प्रति जो समर्पण और सेवा का संकल्प है, वह आज हर क्षेत्र में प्रगति के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।"
वहीं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना डॉ0 एस0के0 वर्मा ने बताया कि "इस योजना के अंतर्गत आगामी कुछ माह में 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। 20 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयुष्मान पखवाडा का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त सीएचसी पर अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।"
राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यकम के तहत लोगों को किया गया जागरूक -
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय बधिरता बचाव एवं रोकथाम कार्यकम के तहत आज "International Week of Deaf People" दिवस का आयोजन "INTERNATIONAL DAY OF SIGN LANGUAGES" किया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत आम जनमानस को कान में होने वाली बीमारी एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया।




